रफीक खान
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में किसान प्रदीप कनोजे किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, तभी उनकी पत्नी ने अपने तीन बच्चों में से दो को साथ लिया और कुएं में छलांग लगा दी। घटना में 3 साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे मौत हो गई। जबकि घर पर मौजूद 5 साल के बड़े बेटे को खबर भी नहीं लगी। महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसके कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार जांच कर रही है।The 5-year-old son did not even get an inkling of this tragic suicide; the farmer husband had stepped out of the house.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दुगानी (रामजी फलिया) में एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहाँ 24 वर्षीय माया ने अपनी 3 साल की बेटी सलोनी और डेढ़ वर्षीय बेटे अयान के साथ गुरुवार की देर शाम को 60 फीट गहरे खेत के कुएं में कूदकर जान दे दी। पानी में डूबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। अब तक की पूछताछ में परिवार जनों, रिश्तेदारों, गांव के लोगों और पति से कोई ऐसा कारण सामने नहीं आ पाया है जो आत्मघाती कदम के लिए विवश करने वाला माना जा सके।
