मामूली बात पर भड़के सड़क छाप गुंडे, देर रात फेंक दिया मारकर, सुबह मिली लाश, पुलिस ने संदेहियों को उठाया - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 28 August 2026

मामूली बात पर भड़के सड़क छाप गुंडे, देर रात फेंक दिया मारकर, सुबह मिली लाश, पुलिस ने संदेहियों को उठाया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उज्जैन में हॉर्न बजाने को लेकर हुए एक मामूली विवाद में ट्रैक्टर शोरूम एजेंसी संचालक युवा व्यापारी यश मित्तल की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। आधी रात को हुई घटना के बाद यश मित्तल को मार कर दूर फेंक दिया गया। चाकू से घायल हुए यश मित्तल के दो साथी अभय और मंगल मौके से भाग निकले। दोनों ने पुलिस को सूचना दी, सुबह 5:00 बजे पुलिस यश मित्तल की लाश ढूंढ पाई। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। Street-level thugs flew into a rage over a trivial matter and fatally struck the victim late at night; the body was found in the morning, and the police have detained suspects.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ऋषि नगर निवासी यश पिता विजय नारायण मित्तल (27) का ट्रेक्टर शोरूम है। शुक्रवार सुबह 5 बजे उसकी खून से सनी लाश दमदमा स्थित जिला पंचायत कार्यालय के पास मिली है। यश अपने चार-पांच दोस्तों के साथ गुरुवार रात में कार से साथी को छोड़ने जा रहा था। ढाई बजे दमदमा मोड़ के पास रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। यश और उसके दोस्तों ने रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रास्ते में मौजूद 7-8 युवकों ने यश और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए यश और उसके दोस्त अलग-अलग दिशाओं में भागे। इसी दौरान हमलावरों ने यश का पीछा किया और चाकू से गोद दिया। हमले के दौरान यश अपने दोस्तों से बिछड़ गया। चाकू लगने के बाद वह जान बचाने के लिए दौड़ता हुआ आगे गया, लेकिन 100 से 150 मीटर दूर जिला पंचायत कार्यालय के आगे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना में यश के दोस्त अभय व्यास और मंगल भी चाकू लगने से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में आयुष शर्मा, विजय सिंह ठाकुर, विशाल ठाकुर, आकाश, करण, सागर, शेंटू के नाम सामने आए हैं।