रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बाइक नाले पर फिसलने से तीन लोग बह गए। दो लोग तो बाहर आने में कामयाब हो गए, जबकि तेज बहाव में तीसरे की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों युवक एक दूसरे को नहीं जानते थे। मुख्य तौर पर बाइक चलाने वाला युवक कहीं जा रहा था और रास्ते में पहले एक और फिर दूसरा सवार मिल गया। इसलिए मरने वाले युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।The bike slipped in the strong current of the Lalchaha-Itma drain, riders kept moving one by one, not even knowing each other.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जिले के नागौद क्षेत्र में ललचहा-इटमा नाले में तेज बहाव के कारण बाइक सवार तीन लोग बह गए। हादसे में दो युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि तीसरे व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। सेमरी निवासी बालेंद्र सिंह उर्फ गप्पू बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अमसिल निवासी दीपू पाण्डेय उनके साथ बाइक पर सवार हो गए। कुछ आगे जाने पर एक अन्य व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी, जिसे भी बाइक पर बैठा लिया गया। तीनों ललचहा-इटमा नाले के पास पहुंचे, जहां पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई और तीनों बहाव में बह गए। हादसे के बाद बालेंद्र सिंह और दीपू पाण्डेय किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए और अपने घर चले गए। तीसरे व्यक्ति के लापता होने की जानकारी दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों को मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर नाले में तलाश शुरू की। एसडीआरएफ की टीम को रपटे से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ियों में शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नाले में बाइक भी बरामद कर ली गई है।
