क्रश होकर नत्थूपुरवा गांव के खेत में गिरा जहाज, पायलटों ने कूदने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 27 August 2026

क्रश होकर नत्थूपुरवा गांव के खेत में गिरा जहाज, पायलटों ने कूदने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे


रफीक खान
कानपुर में गुरुवार को एक विमान आसमान में उड़ते हुए बम की तरह फटा और फिर खेत में आकर गिरा गया। घटना में पायलट तथा ट्रेनी की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त जहाज को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पायलटों ने कूदने की कोशिश की लेकिन उन्हें मोहलत ही नहीं मिली। वह पूरी तरह से नाकाम हो गए। घटना के पीछे क्या तकनीकी कारण है? इसकी जांच की जा रही है। जहाज प्राइवेट एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है।The plane crashed into a field in Natthupurva village; the pilots attempted to bail out but failed.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के खेतों में गर्ग एविएशन लिमिटेड का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट (Tecnam P2006T) अचानक जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी दोनों की मौत हो गई है।चश्मदीदों के अनुसार, आसमान में उड़ते समय विमान में अचानक बम की तरह तेज धमाका हुआ और वह अनियंत्रित होकर खेतों में गिरकर मलबे में तब्दील हो गया। विमान ने कानपुर कैंट / सिविल एयरपोर्ट से सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी और महज 20 मिनट बाद 11:50 बजे गंगा बैराज के करीब यह क्रैश हो गया। जान गंवाने वाले इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे, जिन्हें 3000 घंटे की उड़ान का अनुभव था और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी कर्नाटक के निवासी थे। विमान का मलबा खेतों में दूर-दूर तक बिखर गया। कॉकपिट और सीटें बाहर की तरफ गिरी मिलीं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलटों ने इजेक्ट करने की कोशिश की थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, हादसे की गहन जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो AAIB और DGCA की टीमें मिलकर करेंगी।