मध्य प्रदेश के उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में देर रात खूनी संघर्ष हो गया। लंबे समय से करणी सेना की संगठनात्मक राजनीति को लेकर चल रहे वर्चस्व का विवाद एक मामले में समझौते के दौरान उबल गया। इस घटना में समझौते के दौरान पहले कहा सुनी हुई, उसके बाद थप्पड़ चले और फिर बाहर से हथियारबंद बदमाशों को बुला लिया गया। मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमला करने वाले में भी एक घायल है। घटना के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Both parties were at a dhaba to settle an old dispute; an argument ensued, followed by verbal abuse and slapping, culminating in a murder.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला उज्जैन जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कानिपूरा जगह है। यही पर लक्की ढाबा है, जहां पर दो लोगों की हत्या हुई है। मृतक का नाम राहुल उर्फ विजय प्रताप और दूसरे का नाम जितेंद्र है। घायलों में शक्ति सिंह और पप्पू जाट शामिल हैं। खूनी संघर्ष में आरोपियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। कई गाड़ियों के कांच टूटे हैं। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आरोपी और मृतक साथ में ही बैठकर खाना खा रहे थे। साथ ही किसी पुराने विवाद को सुलझाने में लगे थे। इस दौरान विवाद और बढ़ गया। राहुल दरबार ने शक्ति सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद शक्ति सिंह धमकी देकर गया कि मैं कुछ देर में आकर बताता हूं। इसके बाद वह 15 लोगों के साथ लौटा और इन पर हमला कर दिया। मौके पर राहुल दरबार और जितेंद्र की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं। पप्पू जाट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।lपुलिस ने कहा कि एक पक्ष का कहना था कि मैंने ही तुम्हें करणी सेना का अध्यक्ष बनवाया हूं। तुम मेरे ही लोगों के साथ मारपीट करते हो। शक्ति सिंह भी घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों पर नामजद एफआईआर है। बाकी अज्ञात लोग हैं।
Thursday, 27 August 2026
Home
Madhya Pradesh
पुराने विवाद के सेटलमेंट करने ढाबे में बैठे थे दोनों पक्ष, पहले हुई बहस और फिर गाली-गलौज-थप्पड़, मर्डर
.jpg)