दतिया चुनाव के बाद राजेंद्र भारती के निलंबन से शुरू हुआ अभियान, संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 5 August 2026

दतिया चुनाव के बाद राजेंद्र भारती के निलंबन से शुरू हुआ अभियान, संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू


रफीक खान
मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी में व्यापक पैमाने पर फेर बदल की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित सभी जिला, ब्लाक, तहसील और विभाग प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है। दतिया चुनाव के बाद यह अभियान पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के निलंबन के साथ शुरू हुआ है।The process of organizational restructuring has begun for all departments and cells of the MP Congress Committee across the state.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कांग्रेस के इस बड़े निर्णय को मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक में मध्य प्रदेश में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी का ढांचा तैयार करने को लेकर मंथन हुआ था। इसके बाद सभी विभागों और प्रकोष्ठों की मौजूदा इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों और प्रकोष्ठों की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक गठित इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के इस कदम से अब संगठन के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों में नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने प्रदेश संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। पार्टी अब इस जीत के बाद संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि नए ढांचे में सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है।