क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह उनके आवास से लिया हिरासत में, आरोपी का विवरण अब तक सार्वजनिक नहीं - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 27 September 2026

क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह उनके आवास से लिया हिरासत में, आरोपी का विवरण अब तक सार्वजनिक नहीं


रफीक खान
नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेंद्र शमशेर जंग बहादुर राणा को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। रविवार की सुबह क्राइम ब्रांच की टीम ने उनके महाराजगंज स्थित आवास पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। काठमांडू पुलिस ने अब तक उनकी गिरफ्तारी के पीछे की वजह, शिकायत या आरोपों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया है। मीडिया की तमाम रिपोर्ट्स सिर्फ उनकी गिरफ्तारी की खबर ही बता रही है। A Crime Branch team took the accused into custody from his residence this morning; details regarding the accused have not yet been made public.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि साल 2019 2 जनवरी को नेपाल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए शैलेंद्र शमशेर जंग बहादुर राणा 13 फरवरी 2022 को संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत निलंबित हो गए थे। उनके खिलाफ लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट में मामला चला। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए महाभियोग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पेंशन तथा रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले सभी परिवार प्रकार के लाभ की रकम रिलीज करने के आदेश हाल ही में दिए थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री केपीएस ओली द्वारा संसद भंग किए जाने के फैसले को पूर्व चीफ जस्टिस शैलेंद्र शमशेर जंग बहादुर राणा की अगुवाई में संवैधानिक पीठ ने खारिज कर दिया था। इस समय ओली के खिलाफ बने नेपाली कांग्रेस और माओवादी गठबंधन के नेता शेर बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया गया था। अपने फैसलों के लिए विवादित और चर्चित रहे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस को रविवार के दिन क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिर क्यों हिरासत में लिया? इसका खुलासा होना अभी बाकी है।