रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NH-45 के जबलपुर–हिरन नदी सेक्शन स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। NHAI के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश के बाद 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शहपुरा टोल प्लाजा की सभी लेन टोल-मुक्त रहेंगी। इनमें ETC लेन भी शामिल हैं। टोल वसूली स्थगित रहने के दौरान किसी भी श्रेणी के वाहन से यूजर फीस नहीं ली जाएगी। The demand had been pending for a long time, and Nitin Gadkari had already made the announcement; the reconstruction of the ROB approach was a major factor.
जानकारी के मुताबिक शहपुरा ROB के एप्रोच में क्षति के बाद सुरक्षा कारणों से सामान्य यातायात को फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) द्वारा ROB के एप्रोच के स्थायी पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत आवश्यक संरचनात्मक और सिविल कार्य फिलहाल प्रगति पर हैं। बदली हुई यातायात व्यवस्था के चलते सड़क उपयोगकर्ताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए NHAI ने टोल वसूली को अस्थायी रूप से स्थगित किया है। टोल वसूली बंद रहने के दौरान शहपुरा टोल प्लाजा की आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन और रखरखाव जारी रहेगा। इनमें प्रकाश व्यवस्था, CCTV, ETC, ANPR, WIM सिस्टम और साइनेज सहित अन्य जरूरी परिसंपत्तियां शामिल हैं। NHAI के अनुसार, वाहन चालकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए टोल प्लाजा पर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। ROB के एप्रोच का पुनर्निर्माण पूरा होने और आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली दोबारा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
