रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में शनिवार की दोपहर हनुमानताल थाना अंतर्गत क्षेत्र भोला नगर, शिव-पार्वती मंदिर के पास पप्पू चौगड्डा पर स्थित एक युवक की गोली लगने से मौत के मामले को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पाया है कि आरोपी राजा सोनकर गांजा सप्लायर है और दिखावे के लिए टेंट की दुकान खोले हुए है। हत्या में प्रयुक्त ऑटोमेटिक पिस्टल खंडवा से मंगवाई थी और उस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दिखा रहा था। राजा के पास काम करने वाले करन की तरफ तानते हुए ऑटोमेटिक पिस्टल से दनादन गोलियां चल पड़ी। जिससे करन वहीं ढेर हो गया, जबकि अंकित रैकवार घायल हो गया। An automatic pistol had been procured from Khandwa; when it was aimed at Karan, a rapid volley of shots rang out, and he was gunned down on the spot.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाए गए दो व्यक्तियों की सूचना पर जब हनुमान ताल पुलिस पहुंची तो पता चला कि घायल अंकित रैकवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि करण की मौत हो चुकी है। पुलिस ने धारा 103(1), 109 (1), बीएनएस, 25/27 (3) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पड़ताल में पुलिस द्वारा अंकित रैकवार की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया है। अंकित ने अपने बयान में बताया कि राजा सोनकर का मकान भोला नगर में स्थित है। अंकित आरोपी राजा सोनकर के यहां गांजा सप्लाई का काम करता है। राजा सोनकर के भाई पप्पू सोनकर का बहुत पहले मर्डर हो गया था तथा राजा सोनकर की भी कई लोगों से दुश्मनी चलती है। जिसके कारण वह अपने पास हमेशा हथियार रखता है। शनिवार को दिन में करीब 2:00 बजे करण और अंकित राजा सोनकर के भोला नगर वाले मकान में गए थेm मकान के ऊपर वाले हाल में राजा सोनकर बैठा था। कुछ देर बाद वहां उसी के यहां काम करने वाला सिद्धांत तथा उसकी पत्नी वंशिका आरोही भी वहां पहुंच गई। तभी राजा सोनकर ने से मिलने ऋषि सोनकर नाम का दोस्त भी आ गया। पलंग के बॉक्स में रखी एक पिस्टल राजा सोनकर ने निकाली और सभी को दिखाने लगा। राजा सोनकर के अनुसार यह पिस्तौल खंडवा से मंगवाई गई थी। पिस्टल ऑटोमेटिक है तथा एक ही बार में कई गोलियां चल जाती है। करण की तरफ तानते वक्त ट्रगर दब गया और दनादन गोलियां चल पड़ी। उल्लेखनीय है कि घटना काफी संदिग्ध जान पड़ रही थी और शुरुआती जानकारी में बाइक सवारों द्वारा हमला तथा अन्य कहानियां सामने आई थी। अब पुलिस के सामने पूरी पिक्चर स्पष्ट हो चुकी है।
