रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार की रात जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब कैसे जहरीले हुई? शराब के साथ जहर कैसे लोगों तक पहुंचा? इन सवालों का कोई जवाब फिलहाल स्थानीय प्रशासन के पास नहीं है। पचासों लोग अस्पताल पहुंचवाए गए हैं। हड़कंप मचा हुआ है। राजधानी भोपाल खबर पहुंचाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्पष्ट संकेत दिया है कि ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि अब तक सरकार एक्शन मोड में नजर नहीं आई है। सिर्फ 6 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई है। उधर कांग्रेस ने राहुल गांधी तक खबर पहुंचा दी है और अनुमान है कि राहुल गांधी सागर पहुंच सकते हैं। A major incident in a single night: six shops sealed, causing a stir from the local administration all the way to Bhopal; Rahul Gandhi may visit.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शनिवार की रात में करीब दर्जनभर लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम बंडा अस्पताल में कराया जा रहा है। गंभीर हालत वाले पांच मरीजों को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर (बीएमसी) भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बंडा पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कराई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंडा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में गोलू उर्फ चमन लोधी (45), निवासी गूगरा खुर्द, दिग्विजय लोधी (28), निवासी नौराज, करतार सिंह लोधी (30), निवासी नौराज, उजियार सिंह लोधी (56), निवासी गूगरा खुर्द, रोशन लोधी (30), निवासी पाटन थाना विनायका और राजेंद्र लोधी (32), निवासी नौराज-गूगरा शामिल हैं। हरनाम राय (42), निवासी चौका, उत्तम नत्थू नायक (42), निवासी दलपतपुर, मंगल रजक (40), निवासी गूगरा खुर्द, परम आदिवासी, निवासी हिनौता और धनसिंह आदिवासी (30), निवासी हिनौता को गंभीर हालत में बीएमसी सागर रेफर किया गया है। कहा जाता है कि इसके अलावा भी बड़े पैमाने पर लोगों की तबीयत बिगड़ी है और उन्हें जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी दाखिल कराया गया है।
