O
रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दुबई यात्रा से लौटने के बाद सीधे सागर पहुंचे। उन्होंने संभाग भर के वरिष्ठ अधिकारियों तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए मोहन यादव ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की न्यायिक जांच होगी। पुलिस को निर्देशित किया कि आरोपियों पर मृत्यु दंड जैसी सख्त सजा दिलाने के लिए अभियोजन पक्ष तैयार किया जाए। इस बीच संभागीय आयुक्त दिलीप कुमार के बाद पुलिस महानिरीक्षक के पद पर इरशाद वली की पदस्थापना भी कर दी गई है। Dr. Mohan Yadav arrives in Sagar after returning from Dubai; holds a joint meeting with public representatives and officials, issues a stern warning.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि उन्होंने क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब सामग्री को जप्त करने की भी कार्रवाई करने के आदेश दिए ताकि कोई फिर से इसका सेवन नहीं कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले भर के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और विवेकशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दाेष के विरुद्ध कार्रवाई न हो और कोई बेकसूर व्यक्ति न फंसे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां घटना के कारण शराब से पीड़ित और बीमार सभी लोगों से मिला हूं। हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। जो इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें।