मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित जिला पंचायत कार्यालय में उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक महिला अधिकारी के चेंबर में युवक घुसा और जमकर मारपीट करने लगा। गाली-गलौज के साथ उसने महिला अधिकारी पर लात-घूँसे बरसाए। घटना के पीछे एक विभागीय जांच कारण सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हुई है। Female officer was conducting a departmental inquiry against a wife; stir at the Zila Panchayat office; FIR registered.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आरोपी अपनी पत्नी (महिला अधिकारी) के खिलाफ चल रही किसी जांच से नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने दफ्तर में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गालियां दीं और महिला अधिकारी पर लात-घूंसे बरसा दिए। महिला अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी (पति) का नाम योगेश सोनी है। वह सहायक विकासखंड प्रबंधक आरती सोनी के पति हैं, और उन्होंने विभागीय जांच से नाराज होकर परियोजना प्रबंधक अंजुला झा के साथ दफ्तर में घुसकर मारपीट की। कार्यालय में मौजूद अन्य सहकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर महिला अधिकारी की जान बचाई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।