रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा वकील दिव्य ऋषि तिवारी की बिजली करंट से मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। टीआई सहित पांच पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में अज्ञात आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। Four-member inquiry committee formed on CM Mohan Yadav's directive; Collector seeks report; focus on accountability.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राजधानी भोपाल निवासी दिव्य ऋषि तिवारी अपनी महिला मित्र के साथ डीबी मॉल के पास घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां पर लगे बिजली के खंभे को छू लिया और वह करंट का शिकार हो गए। महिला मित्र को भी झटका लगा लेकिन दिव्य ऋषि तिवारी की मौत हो गई। दिव्य ऋषि तिवारी भारतीय जनता पार्टी के नेता और पदाधिकारी है तथा वकालत भी करते हैं। घटना के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तो सक्रिय हुए ही अभिभाषक संघ भी समर्थन में मैदान में आ गया। बिजली के खंभे में करंट और इस लापरवाही की जिम्मेदारी पर फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जांच समिति का गठन कर दिया गया है। कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने अपर कलेक्टर सुमित पांडे, सीएमएचओ मनीष शर्मा, विद्युत सुरक्षा के कार्यपालन यंत्री मोहम्मद जावेद और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रदीप सिंह चौहान को जांच समिति में शामिल किया है। एमपी नगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
.jpg)