रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में तिलहरी डी मार्ट के पास शनिवार तथा रविवार की दरमियानी रात करीब 1:00 एक अंडे की दुकान वाले तथा ग्राहकों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। अंडा दुकान वाले ने अपने साथियों को बुलाया और ग्राहकों से मारपीट कर डाली। जान बचाकर भागा एक ग्राहक खंदारी नाले में गिर गया। जहां उसकी डूब कर मौत हो गई। सूचना पाकर CSP सहित गोरा बाजार पुलिस थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा और अंडा दुकान वाले सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।Incident occurs near Tilhari D-Mart at midnight; police detain three individuals, including an egg stall owner.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सिकंदर नाम का युवक तिलहरी डी मार्ट के पास अंडे की दुकान लगाता है। रात करीब 1:00 बजे अर्जुन तथा रूपेंद्र नाम के दो युवक अंडा खाने के लिए पहुंचे। वहां उनका पैसों को लेकर सिकंदर से विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ गई, सिकंदर ने फोन करके अपने कुछ साथियों को बुला लिया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठियों से मारपीट के बीच अर्जुन और रूपेंद्र जान बचाकर वहां से भागे। जिसमें अर्जुन खंदारी नाले में गिर गया, जहां उसकी डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा दिया है।
