रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी गैंगस्टर छोटू उर्फ सुयश चौबे के पिता शेखर चौबे को क्राइम ब्रांच की टीम ने टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया है। उन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप है। शेखर चौबे के पास से दो पिस्टल बरामद किए जाने की भी खबर है। पुलिस टीकमगढ़ से लेकर उन्हें जबलपुर पहुंचने पर न्यायालय में पेश करेगी। शेखर चौबे की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। Jabalpur Police had also announced a reward of ₹3,000; two pistols were recovered, and there are allegations of harboring criminals.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अन्नी उर्फ अनी राज नायडू के मर्डर तथा अन्य मामलों में वांटेड रहे आरोपी शेख आदिल व अन्य को छुपाने के लिए मकान, अन्य इंतजाम में शेखर चौबे द्वारा मदद की गई थी। पुलिस ने वहां से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए थे। आदिल को गिरफ्तार करने के दौरान तीन देशी पिस्तौल, एक रिवाल्वर, चार कट्टे, दो एयर गन, 54 जिंदा कारतूस, 68 चले हुए खाली खोखे और 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। मामले में शेख आदिल, शेखर चौबे, छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे तथा बाबू सिंधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकार दर्ज किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सभी अपराधियों को संरक्षण देने में शेखर चौबे की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है।