रफीक खान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के काफिले पर अंडे टमाटर फेंकने का मामला सामने आया है। यह आरोप किसी सामान्य व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर लगा है। चुनाव के पूर्व राजनीतिक पारा उफान पर आ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।Police arrested the individual on the spot; serious allegations were also leveled against the Chief Minister, and a demand was made to register an FIR.
उल्लेखनीय की भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने शुक्रवार को बटाला में मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने भी अंडे और टमाटर फेंकने की बात कही थी। शनिवार को लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान जब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचने वाले थे, उसके पहले ही पुलिस ने बिट्टू को निगरानी में ले लिया था। हालांकि बिट्टू का यह कहना है कि वह टमाटर अंडे फेंकने के लिए नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए लाए थे। मुख्यमंत्री पंजाब के विकास में बाधक बने हुए हैं। वे नशे का कारोबार फैला रहे हैं। आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल की कठपुतली के रूप में काम कर रहे हैं।
