हनुमानताल से भानतलैया जाने वाले खेरमाई मंदिर मार्ग की घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 8 September 2026

हनुमानताल से भानतलैया जाने वाले खेरमाई मंदिर मार्ग की घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


रफीक खान
आवारा कुत्तों के साथ ही मध्य प्रदेश में आवारा मवेशी भी लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। जब तब इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन इन पर भी अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार पूरी तरह से गाफिल है। मंगलवार को हनुमानताल थाना अंतर्गत क्षेत्र हनुमानताल से भानतलैया जाने वाले मार्ग पर खेरमाई मंदिर के पास आवारा मवेशियों के बीच हो रही लड़ाई के दौरान एक दूध वाला चपेट में आ गया। आवारा सांड ने उसे 15 से 20 फीट ऊंचाई तक उठा उठाकर पटका और मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। चश्मदीदों में से एक ने दूध वाले को उठाया, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हनुमानताल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Incident on the Khermai Temple route from Hanumantal to Bhantalaiya; police have registered a case of unnatural death and sent the body for a post-mortem.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मंगलवार को सुबह 8 बजे के लगभग खेरमाई मंदिर गेट नंबर 1 के सामने एक सांड ने एक व्यक्ति को तीन बार उठा उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर एक के सामने सुबह 8 बजे के लगभग टेमरभीटा निवासी रवि यादव को सड़क पर घूमने वाले एक आवारा बैल ने उठाकर पटक दिया। बैल ने रवि यादव को 1 बार नहीं ब्लकि 3 बार उठाकर पटका। गंभीर हालत में रवि को क्षेत्रीय लोगों ने निजी अस्पताल पहुँचाया था। मृतक के भतीजे आमिर यादव ने बताया कि उसके मौसा दूध बेचकर वापस घर लौटते समय हनुमान ताल में रुक गए थे वहां जयसवाल स्वीट्स में चाय आदि पीकर जान ही वाले थे कि लड़ते हुए सालों की चपेट में आ गए। उल्लेखनीय है कि जबलपुर में पूर्व में भी सांडों के हमले से लोगों की जान जा चुकी है। बड़ा फुहारा चरहाई के पास तो हृदयविदारक घटना हुई थी, जिसमें भढ़भूजा परिवार का एक युवक सांड के चंगुल में आ गया था। सांड ने उसका कलेजा बाहर निकाल लिया था।