पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में नहीं कर पाए कार्यभार ग्रहण मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया दुख व्यक्त - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 8 September 2026

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में नहीं कर पाए कार्यभार ग्रहण मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया दुख व्यक्त


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में किए गए स्थानांतरण के बाद विदिशा में पदस्थ एडिशनल कलेक्टर अनिल कुमार डामोर की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अनिल डामोर का स्थानांतरण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर हुआ था। वह यहां कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए। उनके निधन पर कैबिनेट मिनिस्टर प्रहलाद सिंह पटेल ने दुख व्यक्त किया है। Minister Prahlad Patel expressed regret over the inability to assume charge of the Panchayat and Rural Development Department.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अनिल डामोर 2019 बैच के आईएएस अधिकारी थे। डामोर को मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें विदिशा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है। इसके बाद परिवार और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है।निधन की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उनके विभाग के अधिकारी समेत कर्मचारी मौजूद थे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आईएएस अधिकारी अनिल डामोर का ट्रांसफर इसी महीने में भोपाल में हुआ था। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में उपसचिव का पद मिला था। विदिशा से अपना काम छोड़कर अब जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे थे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल डामोर जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डामोर जी हाल ही में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हुए थे। उनका असमय निधन प्रशासनिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें। आईएएस अधिकारी अनिल डामोर मूल रूप से झाबुआ के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी है। बच्चे अभी छोटे हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।