रफीक खान
बैंकों में फाइव डे वर्किंग की मुख्य मांग के साथ कर्मचारी और अधिकारियों ने 11 सितंबर को हड़ताल कर दी है। मध्य प्रदेश सहित समूचे राष्ट्र में पहले ही हड़ताल का ऐलान और आव्हान कर दिया गया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि 11 सितंबर को हड़ताल, 12 सितंबर को सेकंड सेटरडे और 13 सितंबर को संडे का अवकाश होगा। यानी कि इस तरह से तीन दिन बैंक पूरी तरह बंद रहेगा। कुछ राज्यों तथा कुछ बैंकों में गणेश चतुर्थी का भी अवकाश घोषित है। जिसके चलते चार दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इस दौरान स्वाभाविक तौर पर लेनदेन में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।Nationwide agitation by employees and officers over several demands, including a "5-day work week."
बैंक यूनियनों ने अपनी कई लंबित मांगों को लेकर इस एक दिवसीय हड़ताल (Bank Strike) का ऐलान किया है। इनमें सबसे प्रमुख 5 डे वर्किंग ( 5 Day working) की व्यवस्था लागू करना है। बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान न निकलने के कारण यह कदम उठाया गया है।
11 सितंबर (शुक्रवार): देशव्यापी बैंक हड़ताल।
12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी।
13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
14 सितंबर (सोमवार): कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी का त्योहार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
हड़ताल की सीधा असर ब्रांच में होने वाले मैन्युअल कामकाज पर पड़ेगा। बैंक ब्रांच में कैश जमा करने में दिक्कत हो सकती है। चेक क्लियरेंस से जुड़े काम प्रभावित होंगे।
