रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के बगदरी फाल का एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। इस वीडियो में कथित चोरी के आरोप पर दमोह से बगदरी फाल घूमने आए दो बालकों को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा गया। उनके कपड़े, पैसे और मोबाइल भी छीन लिए गए। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। Punishment meted out on the spot over theft allegations; Patan police searching for the accused after the video came to their notice.
घटना के सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि समीपवर्ती दमोह जिले के निवासी कुछ बालक गुरुवार को बगदारी फाॅल घूमने पहुंचे थे। वे अपने कपड़े तट पर रखकर फाल में स्नान करने लगे। स्नान के बाद लौटने पर वहां मिले दोनों बालकों पर उनके तट पर रखे कपड़ों से रुपये चुराने का आरोप लगाया। बालकों ने रुपये चुराने के आरोप से इनकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने तलाशी के नाम पर दोनों बालक को निवस्त्र कराया। घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पाटन पुलिस वीडियो की जांच करने के साथ ही दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
