संजू शर्मा के पार्टनर रामलाल झारिया बोले- शराब का पैसा उठा ले गई टीम, EE का छिंदवाड़ा, बालाघाट, भोपाल तक साम्राज्य - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 3 September 2026

संजू शर्मा के पार्टनर रामलाल झारिया बोले- शराब का पैसा उठा ले गई टीम, EE का छिंदवाड़ा, बालाघाट, भोपाल तक साम्राज्य


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से लगे हुए नरसिंहपुर जिले के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता संजय उर्फ संजू शर्मा के यहां गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ED की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली। बड़े पैमाने पर डॉक्यूमेंट तथा अन्य जानकारी संग्रहित करने के अलावा 25 लाख रुपए कैश भी बरामद किए गए हैं। उधर गुरुवार को ही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की जबलपुर टीम ने डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में बालाघाट के कार्यपालन यंत्री के यहां करोड़ों रुपए की अनुपात हीन संपत्ति का खुलासा किया है। लोक निर्माण विभाग में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री का बालाघाट, छिंदवाड़ा से लेकर भोपाल तक साम्राज्य स्थापित है। उनके यहां भी ₹900000 कैश मिलने की खबर है। EOW की टीम अभी भी लगातार जांच पड़ताल कर रही है। Sanju Sharma's partner Ramlal Jharia said—the team took away the liquor money; the EE's empire spans Chhindwara, Balaghat, and Bhopal.

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा NHAI के टोल प्लाजा में गड़बड़ी की जांच के तहत देश भर के 14 ठिकानों के साथ ही पूर्व विधायक संजू शर्मा के यहां छापामार कार्रवाई की थी। संजू शर्मा के राजमार्ग तथा देवरी इलाके के ठिकानों के साथ ही उनके पार्टनर रामलाल झरिया के घर पर भी धावा बोला गया था। रामलाल झरिया ने आरोप लगाया है कि बरामद किए गए 25 लाख रुपए कैश शराब की नगद रकम थी, जिसका इस जांच पड़ताल से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन टीम उस रकम को ले गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक संजू शर्मा ने जंतर मंतर के प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया था तथा कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे। जिसे प्रभावित करने के लिए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से घेरे में लेकर परेशान और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं EOW द्वारा बालाघाट जिले के लोक निर्माण विभाग में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री सिंगारे पर की गई पूरी कार्रवाई का प्रेस नोट समाचार के साथ संलग्न है।