बेटे और परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, जमकर किया हंगामा, राजनीतिक हस्तक्षेप की भी खबर - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 25 September 2026

बेटे और परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, जमकर किया हंगामा, राजनीतिक हस्तक्षेप की भी खबर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के दमोह जिला अंतर्गत हिनौता गांव में पुलिस ने एक जुआ फड़ पर छापा मारा। पकड़े गए आरोपियों में से एक शिव सिंह लोधी की कथित पिटाई के बाद संदिग्ध मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली मृतक आरोपी के परिवारजन और समर्थक समर्थकों ने हंगामा कर डाला। मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप भी हुआ और पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी एएसआई सहित 8 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। Son and family members leveled allegations against the police and created a massive uproar; reports of political interference have also surfaced.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हिंडोरिया थाना अंतर्गत हिनौता गांव में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर बांदकपुर पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा। कथित तौर पर जुआ फड़ पर छापा मारा गया। इस दौरान 46 वर्षीय शिव सिंह लोधी के साथ पुलिस पर बर्बर मारपीट आरोपित है। इसी मारपीट के चलते शिव सिंह लोधी की संदिग्ध मौत हो गई। दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए चौकी प्रभारी एएसआई तथा अन्य आठ पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखा दिया। इलाके में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके के लोगों से सामंजस्य बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।