मां मायके में और चारों बच्चे दादी तथा पिता के साथ रहते थे, सुबह खेलने निकले फिर दोपहर में मिली लाशें - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 15 September 2026

मां मायके में और चारों बच्चे दादी तथा पिता के साथ रहते थे, सुबह खेलने निकले फिर दोपहर में मिली लाशें


रफीक खान
मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिला अंतर्गत चंदेरी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में सोमवार को चार सगे भाइयों की कुएं में डूब कर मौत हो गई। बच्चों की मां अपने मायके में रह रही थी, जबकि बच्चे दादी और पिता के साथ रहते थे। चारों सगे भाई सुबह खेलने के लिए घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। दिनभर घर आसपास, फिर पूरे गांव में उनकी तलाश की गई। अपने ही खेत में बने कुंए से उनकी लाश बरामद की गई है। घटना का कोई भी चश्मदीद नहीं है। जिसके चलते घटना का कारण सामने स्पष्ट रूप से नहीं आ पाया है। अंदाज किया जा रहा है कि पैर फिसलने से चारों कुएं में समा गए। पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है कि यह घटना महज दुर्घटना है या फिर कोई हत्या जैसी वारदात? The mother was at her parental home, while the four children lived with their grandmother and father; they went out to play in the morning, and their bodies were found in the afternoon.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि अशोकनगर के चंदेरी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में खेत के कुएं में डूबने से एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 4 से 9 वर्ष थी। मृतकों की पहचान देव (9), त्रिदेव (7), महादेव (6) और प्रियंश (4) के रूप में हुई है। चारों बच्चे विक्रमपुर निवासी बलवीर कुशवाहा के बेटे थे। बलवीर कुशवाहा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बच्चों की मां फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। चारों भाई अपनी दादी के साथ रहते थे। खेत वाले इलाके में परिवार का पुराना मकान भी है। बच्चे पहले भी अपनी दादी के साथ वहां जाते रहे थे।