रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में नेशनल हाईवे 44 पर एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। नूराबाद थाना क्षेत्र इलाके के जेके टायर फैक्ट्री के पास एक कचरा गाड़ी से टकराकर बाइक सवार देवर भाभी और दो बच्चे सड़क पर आ गिरे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को कुचल दिया, मौके पर ही सभी की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिए हैं। They fell onto the road after colliding with a garbage truck and were struck by a speeding truck; all died on the spot.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि बाइक सवार एक ही परिवार के सदस्य ग्वालियर की तरफ से मुरैना आ रहे थे। रास्ते में कचरा ढोने वाली एक गाड़ी खड़ी थी। बाइक चला रहे युवक का ध्यान कहीं और चला गया, जिससे वह कचरा गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक पर सवार देवर भाभी और दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए। घटना में सूरज कुशवाह पुत्र दीवान कुशवाहा, उम्र 18 साल, निवासी बासी (देवर), नीरज कुशवाह पत्नी अजय कुशवाहा, उम्र 20 साल, निवासी भोना का पूरा लोहगढ़ (भाभी), श्रीकांत कुशवाह पुत्र श्रीचंद्र कुशवाह, उम्र 10 साल (नीरज का भाई), राजकुमारी पुत्री बलबीर कुशवाह, उम्र 8 साल (नीरज की भतीजी) की मौत हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक की तलाश की जा रही है। सीसी कैमरा से पुलिस ने ट्रक का नंबर ट्रेस कर लिया है।
