एसडीएम से काफी देर तक हुई बहस, धरना को लेकर हुआ विवाद, विधायक ने कहा क्यों रोका जा रहा हमें - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 17 September 2026

एसडीएम से काफी देर तक हुई बहस, धरना को लेकर हुआ विवाद, विधायक ने कहा क्यों रोका जा रहा हमें


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक अभय मिश्रा को गुरुवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में लापरवाही से मौत का शिकार हुई कल्पना मिश्रा के मामले को लेकर विधायक प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का इस्तीफा मांग रहे हैं। गुरुवार को जब विधायक अभय मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सिरमौर चौराहे पर पहुंचे तो वहां उन्हें पुलिस तथा प्रशासन ने काफी रोकने की कोशिश की। एसडीएम से विधायक की बहस हुई। विधायक का सवाल था कि आखिर उन्हें धरना देने से क्यों रोका जा रहा है? इस बीच प्रशासन का इशारा पाते ही पुलिस घसीटते हुए उन्हें उठाकर ले गई और समर्थकों को के दिया गया। A heated argument with the SDM lasted for quite some time; a dispute arose regarding the sit-in protest, with the MLA asking why they were being stopped.

गौरतलब है कि विधायक अभय मिश्रा द्वारा संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में लापरवाही पर तीखा प्रहार किया गया। उन्होंने यहां तक कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान महिला शवों के साथ गंदी हरकत की जाती है। भोपाल में भी उन्होंने इस बात को लेकर विरोध प्रदर्शन और शिकायतें दर्ज कराई हैं। रीवा में कल्पना मिश्रा के पिता को पुलिस द्वारा हटाए जाने के विरोध में गुरुवार को भी अपने समर्थकों के साथ सिरमौर चौराहे विधायक अभय मिश्रा पहुंचे। धरना देकर वे अपनी मांगों को बुलंद करना चाह रहे थे, इसी बीच पुलिस और प्रशासन का बड़ा हुजूम वहां पहुंच गया। किसी भी कीमत पर पुलिस व प्रशासन अभय मिश्रा को हटाना चाह रहे थे। धारा 144 को लेकर भी एसडीएम अनुराग तिवारी और विधायक के बीच काफी बहस हुई। अंततः पुलिस ने विधायक को हिरासत में ले लिया।