तीन किशोरों को ग्रामीणों ने बचाया, रात से लगी टीम दिनभर तलाशती रही लापता भाइयों को, नहीं मिले - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 26 September 2026

तीन किशोरों को ग्रामीणों ने बचाया, रात से लगी टीम दिनभर तलाशती रही लापता भाइयों को, नहीं मिले


रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम नाहल्दा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष के दो बेटे डूब कर लापता हो गए। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बारिश के पानी से भरी खदान में दोनों सगे भाई डूब गए और उसके बाद का कोई पता नहीं चला। डूबते हुए तीन किशोरों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद रात से लेकर अभी तक लापता सगे भाइयों का कोई पता नहीं चल पाया है। Villagers rescued three teenagers; a team that had been deployed overnight searched all day for the missing brothers but did not find them.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ग्राम नाहलदा निवासी भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के बेटे 17 वर्षीय विश्वास ठाकुर 16 वर्षीय लक्ष्य ठाकुर विसर्जन के लिए अन्य लोगों के साथ गए थे। शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे दोनों भाई अन्य साथियों के साथ खदान वाले स्थान पर प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों ना जाने किस गहराई में समा गए। उनके साथ तीन अन्य किशोर भी डूब रहे थे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया। इन दोनों सगे भाइयों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान विश्वास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए ही उसका छोटा भाई लक्ष्य तथा अन्य पानी में उतरे थे। जिनमें बाकी तो बच गए लेकिन लक्ष्य भी विश्वास के साथ गायब हो गया। पुलिस ने के अलावा रेस्कयू ऑपरेशन के लिए सरकारी विभागों का अन्य अमला भी लगातार प्रयास कर रहा है।