रफीक खान
नोएडा की मॉडल और अभिनेत्री तथा मध्य प्रदेश में पूर्व जिला जज गिरी बाला सिंह की बहू ट्विसा शर्मा की भोपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। ट्विसा शर्मा के पिता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका के जरिए भोपाल सेशन कोर्ट में चल रही ट्रायल को दिल्ली में करने की मांग कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल की सत्र अदालत में चल रही ट्रायल की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जय माल्या बागची की बेंच इसकी सुनवाई कर रही है। मृतका के पिता ने भोपाल में चल रही ट्रायल से न्याय न मिलने की संभावना व्यक्त की है। A new twist in the case: mother and son have yet to secure bail; none of their tactics have worked.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की डबल बेंच ने पूर्व जज गिरी वाला सिंह, उनके पुत्र एडवोकेट समर्थ सिंह तथा सीबीआई को नोटिस जारी किया है मृतक्का के पिता तथा यशिका करता नव निधि शर्मा द्वारा दायर की गई याचिका में वकील अभिजीत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपियों में विशेष कर पूर्व जज गिरी वाला सिंह का मध्य प्रदेश में खासा प्रभाव है। वह न्याय सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी है। जिस सेशन कोर्ट में ट्रायल चल रहा है, वहां की वे प्रधान न्यायाधीश रह चुकी है। ऐसी स्थिति में न्याय का मिल पाना संदेह के दायरे में आ रहा है। मृतका की सास पूर्व जज गिरी वाला सिंह तथा उनके पुत्र समर्थ सिंह अब तक जमानत के प्रयास में ही लगे हुए हैं। उन्हें कहीं से कोई कामयाबी नहीं मिली और इस बीच एक नया मोड़ सामने आ गया है।
