मुंह में कपड़ा ठुँसा हुआ था, रेप के बाद घटना की संभावना, पुलिस की कई टीमें कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 16 October 2026

मुंह में कपड़ा ठुँसा हुआ था, रेप के बाद घटना की संभावना, पुलिस की कई टीमें कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की एक नाबालिक लड़की की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतिका जिस खंडहरनुमा कांपलेक्स में पाई गई, वह उसके कुछ दूर ही निवास करती थी। मृतका के मुंह में कपड़ा ठुँसा हुआ पाया गया है। शरीर में चोट के कई जगह निशान है। पुलिस को रेप की भी संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटनाक्रम की जांच को एक नई दिशा मिलेगी। उधर क्लोज सर्किट कमरे में कैद हुए फुटेज को संग्रहित करने का काम भी चल रहा है। A piece of cloth had been stuffed into the mouth; the incident may have involved rape. Multiple police teams are conducting an investigation.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि नाबालिक लड़की गुरुवार की रात 8:00 बजे घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने रात में ही बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। कृष्ण परिसर के पीछे स्थित एक खंडहर बिल्डिंग में शुक्रवार को उसकी लाश पाई गई। घटना के बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बैरागढ़ पुलिस के अलावा भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घटना तथा घटनास्थल के आसपास की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। विशेष टीमों को जांच पड़ताल में लगाया गया है। अंधा हत्याकांड होने के कारण पुलिस हर एंगल पर विवेचना कर रही है। शारदेय नवरात्रि के दौरान हुई इस घटना ने पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।