भेड़ाघाट रोड पर स्थित तेवर में दुर्घटना, शरारत या साजिश? दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 20 October 2026

भेड़ाघाट रोड पर स्थित तेवर में दुर्घटना, शरारत या साजिश? दुकानदारों में मची अफरा-तफरी, श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट रोड स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर तेवर में मंगलवार की देर रात आगजनी की घटना हो गई। यहां मंदिर परिसर में प्रसाद तथा अन्य पूजन सामग्री की लगने वाली करीब 20 से अधिक दुकानें जलकर नष्ट हो गई। अग्नि दुर्घटना के दौरान अफरा तफरी मच गई। दुकानदार आक्रोश में काफी गाली गलौज करते नजर आए। आरंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट घटना का कारण माना जा रहा है लेकिन मौके की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि यह दुर्घटना कहीं कोई शरारत या साजिश से तो नहीं जुड़ी? आग को काबू में करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। An incident in Tewar, located on Bhedaghat Road—was it an accident, mischief, or a conspiracy? Panic ensued among shopkeepers, while pilgrims were safely evacuated.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि जबलपुर में शारदेय और चैत्र दोनों ही नवरात्रि में त्रिपुर सुंदरी मंदिर लोगों के आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र रहता है। आमतौर पर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तादाद कई गुना बढ़ जाती है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के अतिरिक्त इंतजाम करना पड़ते हैं। विजयादशमी के दिन रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच यहां लगने वाली दुकानों को आग से घिरा हुआ पाया गया। अचानक लगी आग ने एक साथ तकरीबन सभी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। घटना के वायरल हुए वीडियो में दुकानदार गाली बकते हुए किसी पर इल्जाम लगा रहे हैं। इससे यह संदेह होता है कि यहां कहीं ना कहीं कोई गड़बड़ी चली आ रही थी। वैसे भी त्रिपुर सुंदरी मंदिर प्रबंधन गांव वालों और आंतरिक प्रबंधन में विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। ऐसे ही विवादों की कोई परिणीति तो यह अग्नि दुर्घटना नहीं? पुलिस इसकी जांच कर रही है।