विधायक की यह सियासी पोस्ट इतनी ट्रोल हुई कि उन्हें मजबूरन डिलीट करना पड़ी, अक्सर करते रहते हैं तंज - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 20 October 2026

विधायक की यह सियासी पोस्ट इतनी ट्रोल हुई कि उन्हें मजबूरन डिलीट करना पड़ी, अक्सर करते रहते हैं तंज


रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके तथा वर्तमान में पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय बिश्नोई दशहरा के मौके पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। विजयादशमी के मौके पर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार के भोपाल तबादले पर एक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर कर दी, जो हंगामे का सबब बन गई। राजनीतिक लोगों ने तो उसे पर टिप्पणियां की ही, साथ ही कुछ अन्य लोगों ने इसे धर्म से जोड़कर विधायक जी को ट्रोल कर दिया। हालांकि विधायक जी ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट में जिस राम के हरण होने का जिक्र किया, वह नगर निगम जबलपुर के कमिश्नर है और 3 दिन पहले ही उनका तबादला भोपाल किया गया है। पोस्ट पर जो कमेंट्स आए उसके चलते विधायक जी उसे डिलीट करने के लिए मजबूर हो गए। The MLA's political post was trolled so heavily that he was forced to delete it; he frequently makes such snide remarks.

पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय बिश्नोई अपने मुखर अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जनता की मूलभूत समस्याएं और सुविधाओं की बात हो, जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली हो या फिर पुलिस की कार्यशैली हो, यहां तक कि वह सत्तारुढ़ पार्टी के वरिष्ठ सदस्य होने के बावजूद राज्य सरकार पर निशाना साधने में भी कभी चूक नहीं करते। पिछले दिनों उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जुड़ी एक बड़ी समस्या पर मंत्री से लेकर समूचे विभाग को आड़े हाथों ले लिया था। अबकी बार कोई समस्या या सुविधा का विषय नहीं था बल्कि राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले पर उन्होंने व्यंग तीर चला दिया। विजयदशमी का मौका और राम प्रकाश अहिरवार नाम के अधिकारी का जबलपुर से भोपाल ट्रांसफर उनके निशाने पर था। व्यंगात्मक शीर्षक में उन्होंने विजयदशमी पर जबलपुर के राम का हरण लिख दिया। यही हंगामे की विषय वस्तु बन गया। अलग-अलग लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस क्रिया पर प्रतिक्रिया की और फिर पोस्टर सोशल मीडिया से डिलीट हो गई। अजय बिश्नोई की पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट तो हो गई लेकिन दशहरा के सियासी हुजूम में यह चर्चा तरो ताजा नजर आती रही।