पुलिस ने किया मारपीट से इनकार, जांच के आदेश, बड़ा सवाल- रात भर थाने में क्यों बैठाया गया युवक को? - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 20 October 2026

पुलिस ने किया मारपीट से इनकार, जांच के आदेश, बड़ा सवाल- रात भर थाने में क्यों बैठाया गया युवक को?


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में लॉर्डगंज पुलिस पर कस्टडी के दौरान मारपीट और उसकी संदिग्ध मौत का आरोप लगा है। इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने काफी हंगामा किया। थाने का घेराव किया गया। दोषी पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। पुलिस पुलिस ने युवक की सबका विधि अनुसार पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अधीक्षक ने जांच के भी निर्देश दे दिए हैं। Police deny assault; an inquiry has been ordered. A key question remains: why was the young man kept at the police station all night?

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शहपुरा के भभकी गांव का निवासी आकाश चौधरी अपने भाई विवेक तथा अन्य दोस्तों के साथ दुर्गा उत्सव में शामिल होने के लिए जबलपुर शहर आया था। वह गढ़ाफाटक स्थित महाकाली दुर्गा प्रतिमा के पास वीडियोग्राफी कर रहा था। इस दौरान कथित तौर पर समिति के लोगों तथा पुलिस वालों ने उसे संदिग्ध माना और हिरासत में ले लिया। आकाश चौधरी को लार्डगंज थाने ले जाया गया, यहां उसके साथ क्या हुआ? यही संदेह के घेरे में है। छोटे भाई विवेक चौधरी का आरोप है कि उसे गाली गलौज और धक्के मार कर भगा दिया गया। आकाश को सुबह छोड़ने का वादा किया गया लेकिन रात को ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सामान्य परिस्थितियों में घर से निकला आकाश चौधरी कैसे मौत तक पहुंच गया? यह जांच का विषय है। उच्च स्तर पर इसी मामले की जांच होना है। पुलिस के अनुसार उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश चौधरी की तबीयत कैसी बिगड़ी? उसे क्या हुआ? यह सब मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही निष्कर्ष आ पाएगा। इस सबके बीच पुलिस कस्टोडियल डेथ के आरोपों में घिर गई है। फिलहाल पुलिस मारपीट या किसी ज़्यादती से इनकार कर रही है। सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर द्वारा दिए गए बयान के अनुसार युवक के साथ मारपीट नहीं की गई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। उधर युवक के परिजन और रिश्तेदार इसे सामान्य मौत मानने को तैयार नहीं है।