मध्य प्रदेश के कोयलांचल की घटना, चोरी के शक पर वारदात, आरोपियों ने समझौते की डील की पर हो गई फेल - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 12 October 2026

मध्य प्रदेश के कोयलांचल की घटना, चोरी के शक पर वारदात, आरोपियों ने समझौते की डील की पर हो गई फेल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत बरगवां थाना क्षेत्र में तीन दलित नाबालिक बच्चों को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटने और उनका आधा सिर मुंडवाने का मामला प्रकाश में आया है। घटनास्थल बाघाडीह गांव से इन बच्चों को छुड़ाया गया है। घटना के पीछे बिजली की मोटर चुराने का आरोप लगा है। आरोपी तथा पीड़ित पक्ष के बीच समझौता बैठक भी हुई लेकिन यह डील फेल हो गई। तत्पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। An incident in the coal belt of Madhya Pradesh: a crime committed on suspicion of theft; the accused attempted to strike a settlement deal, but it fell through.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि गांव के पास से एक बिजली की मोटर चोरी हो गई थी। पानी की मोटर चोरी का शक पीड़ित बच्चों पर व्यक्त किया जा रहा था। आरोपी गोविंद सिंह, बलराम सिंह, इंद्रभान सिंह तथा हरि नारायण बेस द्वारा तीन बच्चों को बंधक बनाया गया। उन्हें एक जगह ले जाकर चोरी कबूल करवाने के चक्कर में बेइंतहा पीटा गया। इसके बाद तीनों का सिर भी मुंडवा दिया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा की जाने वाली पुलिस शिकायत से बचने के लिए आरोपियों ने समझौते का प्रयास किया। समझौते की डील फेल हो गई। तब बाद में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।