प्रेम प्रसंग के बाद हो रही थी ब्लैकमेलिंग, कई बार समझाया लेकिन नहीं मानी, आरोपी की चौतरफ़ा तलाश - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 23 October 2026

प्रेम प्रसंग के बाद हो रही थी ब्लैकमेलिंग, कई बार समझाया लेकिन नहीं मानी, आरोपी की चौतरफ़ा तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अंतर्गत अंबाह के खजूरी रोड इलाके में एक महिला को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के दौरान महिला के चार बच्चे घर पर मौजूद थे। इनमें बड़ी नाबालिक बेटी आरोपी से हाथ जोड़कर महिला की मौत की भीख मांगती रही लेकिन वह नहीं माना। मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस चारों तरफ आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामला प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।Blackmailing was taking place following a romantic affair; despite repeated attempts to reason with her, she did not listen—a manhunt for the accused is now underway.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि करीब 30 वर्ष की महिला अर्चना उर्फ बानू सिंह तोमर का इलाके के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बानु सिंह तोमर शादीशुदा महिला है। उसका पति दिव्यांग है और खंडवा में एक प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग सास और तीन बच्चों के साथ रहती थी। घटना के दिन तीनों बच्चे घर पर ही थे। बड़ी नाबालिक बेटी दीपाली भी घर पर ही थी। तभी महिला का बॉयफ्रेंड पहुंचा और उसने गाली गलौज तथा ब्लैकमेलिंग की बात करते हुए गोलियां मार दी। इस दौरान कथित तौर पर नाबालिक दीपाली ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन हमलावर नहीं माना। महिला के मोबाइल चैट और डिजिटल साक्षय से यह पता चला कि दोनों के बीच ब्लैकमेलिंग का संवाद कई दिन से चल रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि इसी से तंग होकर आरोपी ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।