रफीक खान
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की BJP पूर्व जिला महामंत्री, विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी अमिता बागड़ी के पति अमित जैन को पुलिस ने हथकड़ी डालकर हाफ पेंट पहने हुए पूरे शहर में घुमा दिया। अमित जैन पर एक दुकान में घुसकर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोपों का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। फरारी के बाद अमित जैन को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा अमित जैन के साथ किए गए बर्ताव की शिकायत भाजपा नेत्री अमिता बागड़ी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी भेज दी है। यह मामला समूचे पन्ना में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। He was absconding in an attempted murder case; he was paraded in the market by the collar, and his wife sent a complaint to the Chief Minister.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेत्री अमिता के पति अमित जैन पर दुकान में घुसकर लोहे की रात से जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का आरोप है। वह करीब एक महीने से फरार चल रहा था। पन्ना पुलिस ने शनिवार की देर रात रायसेन जिले के बड़ी थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद पन्ना लेकर आई पुलिस ने पूछताछ के उपरांत औपचारिक प्रक्रियाएं करते हुए रविवार दोपहर को कानून व्यवस्था और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य जुलूस निकाल दिया। आरोपी को हाफ पेंट में कॉलर पकड़कर बाजार ले जाने के वीडियो और फुटेज के साथ अमिता बागड़ी ने जमकर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता अमिता ने अपनी ही पार्टी के स्थानीय विधायक और अन्य नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम में उनकी बेइज्जती के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंता को भी बताया जा रहा है। पन्ना में राजनीतिक खींचतान के चलते इस मामले को लोग तरह-तरह से प्रचारित प्रसारित कर रहे हैं। यह बात पूरी तरह स्पष्ट है कि पुलिस ने जो भी किया वह कानून व्यवस्था के तहत किया लेकिन आरोपी खुद भी पुराना भाजपा कार्यकर्ता है और पत्नी भाजपा की बड़ी नेत्री हो गई है, इससे यह मामला काफी हाई प्रोफाइल ट्रीट किया जा रहा है।
