सुसाइड नोट में लिखा- "थैंक यू हस्बैंड, मैं जा रही हूं, तुम खुश रहना" शादी के 16 साल बाद ऐसा गुस्सा आया - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 28 October 2026

सुसाइड नोट में लिखा- "थैंक यू हस्बैंड, मैं जा रही हूं, तुम खुश रहना" शादी के 16 साल बाद ऐसा गुस्सा आया


रफीक खान
जीवन में मामूली सी ना नुकर और नोकझोंक किस खौफनाक मोड़ पर पहुंच जाएगी, यह अंदाजा करना बहुत मुश्किल बात है। जहां कहीं थोड़ी सी भी गफलत हुई और फिर अच्छा खासा खुशनुमा माहौल गंभीर से गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है। राजधानी भोपाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहाँ करवा चौथ के मौके पर पत्नी ने अपने पति से ब्यूटी पार्लर जाने की मांग की और पति ने उस मांग को ठुकरा दिया। पत्नी को शादी के 16 साल बाद पति की यह ना बेहद नागवार गुजरी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने सुसाइड नोट में लिखा- थैंक यू हस्बैंड, मैं जा रही हूं, तुम खुश रहना। In-her-suicide-note-she-wrote-Thank-you-husband-I-am-leaving-stay-happy-Such-was-the-anger-that-arose-16-years-into-their-marriage.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राजधानी भोपाल की अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुर्रे की पत्नी आरती कुर्रे ने करवा चौथ के व्रत की तैयारी की और पति से ब्यूटी पार्लर जाने की डिमांड कर डाली। पति ने ब्यूटी पार्लर की डिमांड को खारिज कर दिया। पत्नी इस बात पर से इतनी अधिक गुस्सा हुई कि जब उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत अनिल कुर्रे ऑफिस, ससुर सोने के लिए और 14 साल का बेटा स्कूल चला गया तो उसने दुपट्टे से फंदा बनाया तथा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब आहट नहीं मिली तो परिवार जनों ने कमरे की खिड़की का कांच तोड़ा और पाया कि दुपट्टा टूटने की वजह से फंदे पर लटकी आरती कुर्रे जमीन पर पड़ी हुई है। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरामद किए गए सुसाइड नोट तथा परिवार जनों के बयान लेकर पुलिस जांच कर रही है।