रफीक खान
इलाहाबाद हाई कोर्ट में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। जस्टिस अजय भनोट की कोर्ट में पहुंची वकीलों की भीड़ बेकाबू हो गई और वहां रखे डाइस, टेबल, कुर्सी, अलमारी तथा अन्य फर्नीचर को तहस-नहस कर दिया गया। जस्टिस की ओर जूता फेंकने की भी खबर सामने आ रही है। विवाद एक वकील को जेल भेजने की धमकी देने तथा एक वरिष्ठ वकील का मजाक उड़ाने को लेकर शुरू हुआ। बार और बेंच में जमकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पूरे मामले की जहां चीफ जस्टिस ने ने जांच के निर्देश दिए हैं, वहीं वकीलों ने जस्टिस अजय भनोट की कोर्ट का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दे दी है। Judge enraged after SP is asked to vacate his chair; threatens to send the lawyer to jail—uproar ensues, tension escalates.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि मंगलवार को जस्टिस अजय भनोट की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इसी बीच वकीलों की आरक्षित जगह पर उत्तर प्रदेश के एसपी आकर बैठ गए। एक वकील ने उन्हें उठाकर पीछे जाने के लिए कह दिया। जब जस्टिस अजय भनोट को यह बात पता चली तो उन्होंने ना सिर्फ उक्त वकील को फटकार लगाई बल्कि एसपी से माफी मांगने तथा जेल भेजने की धमकी भी दे दी। आरोप ये भी है कि एक सीनियर वकील बीपी श्रीवास्तव का मजाक भी उड़ाया गया। इस घटना से वकील काफी आहत हुए और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन तथा स्टेट बर काउंसिल के नेतृत्व में जस्टिस भनोट का विरोध शुरू कर दिया गया। जस्टिस भनोत की कोर्ट में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। हालत यह बने कि सुरक्षा कर्मी जज को दूसरे रास्ते से लेकर निकले। डबल डबल बेंच में बैठे दूसरे जज को भी वहां से निकलना पड़ा।
