अनूपपुर में घटना, 4 की हालत गंभीर, एक अकेला सब पर पड़ गया भारी, मंदिर के पुजारी को भी अस्पताल पहुंचाया - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 3 October 2026

अनूपपुर में घटना, 4 की हालत गंभीर, एक अकेला सब पर पड़ गया भारी, मंदिर के पुजारी को भी अस्पताल पहुंचाया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक युवक ने अपने ही परिवार बल्कि पालनहारों को मौत के घाट उतार दिया। एक साथ लाठी से पीट-पीट कर चार लोगों की हत्या कर दी गई, वहीं चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक अकेला युवक सब पर इतना भारी पड़ा कि कोई उसे काबू में नहीं कर पाया। इसके पूर्व शुक्रवार की रात युवक ने इलाके में स्थित एक मंदिर के पुजारी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वह भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। Incident in Anuppur: 4 in critical condition; one man overpowered everyone, and the temple priest was also hospitalized.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि अनूपपुर के अमोदा गांव में रहने वाला 32 वर्षीय प्रेम सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कभी-कभी बहुत ज्यादा गुस्से में आ जाता है। शुक्रवार की रात उसने मंदिर के एक पुजारी को पकड़ कर बुरी तरह से पीट डाला। जिसे बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। युवक प्रेम सिंह को घर के लोगों ने पकड़ा और उसे रस्सी से बांध दिया। पूरी रात वह चिल्लाता रहा। सुबह उसकी मां 50 वर्षीय अनुप्रिया को तरस आ गया और उसने रस्सी खोल दी। बस यह तो ऐसा साबित हुआ, जैसे पिंजरे से बाघ को निकाल दिया हो। युवक ने मां अनुप्रिया बाई, 5 साल की ममेरी बहन मोनिका, 75 साल के नाना संपत सिंह तथा 77 वर्षीय नानी नन्ही बाई को पीट-पीटकर मार डाला। इसके अलावा मामा और उनके बच्चों को भी बुरी तरह से पीटा। चार लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।