हनुमान टोरिया में वारदात, हमलावरों और विवाद का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस, संदेहियों से पूछताछ - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 13 October 2026

हनुमान टोरिया में वारदात, हमलावरों और विवाद का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस, संदेहियों से पूछताछ


रफीक खान
मध्य प्रदेश के घमापुर थाना अंतर्गत क्षेत्र कांचघर हनुमान टोरिया इलाके में स्थित मंदिर में मंगलवार को सुबह एक नागा साधु चाकू बाजी की घटना में गंभीर रूप से आहत हो गए। हमलावर कौन थे और उन्होंने नागा साधु पर चाकू क्यों चलाए? पुलिस इसका पता लग रही है। रामनवमी के चलते हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नागा साधु के स्वास्थ्य का हाल जाना तथा घटनास्थल मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। Incident at Hanuman Toria; police working to identify attackers and the cause of the dispute; suspects being questioned.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि साधु अखंडानंद गिरी स्वामी अपनी साधना में लीन थे। इस दौरान उन पर अज्ञात तत्वों द्वारा हमला बोला गया। पेट-पीठ पर तथा सिर के पास साधु अखंडआनंद को चोटे पहुंची है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल घायल साधु को अस्पताल पहुंचाया। वारदात क्यों हुई? वारदात को किसने अंजाम दिया?फिलहाल पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। साधु के बयान हुए या नहीं? साधु द्वारा किसी हमलावर का नाम लिया या नहीं? यह सब राज अभी पुलिस के पास सुरक्षित है। पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी को नामजद आरोपी बनाए जाने की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी में यह चर्चा जरूर है कि मंदिर में वर्चस्व और मंदिर को आश्रय स्थल बनाने से लेकर नशेड़ियों के कब्जे की कोशिश यहां निरंतर चली आ रही है। पुलिस जांच के बाद जल्द ही सब कुछ साफ होने की उम्मीद है।