पादुका ग्रहण समारोह: संकल्प पूरा हुआ या तुड़वाया? विरोधाभासी स्थिति में उलझी बात - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 29 October 2026

पादुका ग्रहण समारोह: संकल्प पूरा हुआ या तुड़वाया? विरोधाभासी स्थिति में उलझी बात


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार में लंबे समय गृहमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उनकी चर्चा एक कार्यकर्ता को जूते पहनाने को लेकर है। इस जूता पॉलिटिक्स को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही है। पहले तो यह कि उक्त कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत के लिए संकल्प लिया हुआ था कि वह नंगे पैर घूमेगा लेकिन दतिया विधानसभा उपचुनाव में ऐसा परिणाम नहीं आ सका। दूसरा यह कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी या शासन में कहीं भी कोई बड़ा पद जब तक नहीं मिलेगा तो वह जूते नहीं पहनेंगा। इसमें कौन सी बात सही है? यह तो वह कार्यकर्ता ही जानता है। बहरहाल मामला इस समय सियासी गलियारे में जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। The 'Paduka' (Sandal) Acceptance Ceremony: Was the Vow Fulfilled or Broken? The Situation Remains Ambiguous.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दतिया जिले के गोरागांव में बाकायदा एक पादुका ग्रहण समारोह इस दौरान प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कल्याण सिंह रावत के पुत्र भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र रावत को अपने हाथों से बैठकर जूते पहनाए। ऐसा कहा जाता है कि गोरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र रावत ने भारतीय जनता पार्टी और नरोत्तम मिश्रा के लिए संकल्प लिया था। इसी वजह से वह लंबे समय से नंगे पैर घूम रहे थे। इस बात की जानकारी जब नरोत्तम मिश्रा को लगी तो वह कार्यकर्ता के समर्पण पर भावुक हो गए। उन्होंने कार्यकर्ता से न सिर्फ संपर्क किया बल्कि उसकी मान मनौअल की और फिर एक कार्यक्रम आयोजित कर उसे अपने हाथों से जूते पहना दिए। एक कार्यकर्ता को दिए गए सम्मान की अगर बात करें तो प्रशंसा की कोई सीमा नहीं रहेगी लेकिन नंगे पैर घूम रहे कार्यकर्ता को जूते पहनाने का समारोह आयोजित किया जाना? लोगों के बीच अलग-अलग दृष्टिकोण से रेखांकित किया जा रहा है। राजनैतिक आलोचक इसे पॉलीटिकल स्टंट और पब्लिसिटी ट्रिक के रूप में भी मान रहे हैं। भाजपा के अंदर भी कुछ नेताओं का बिना नाम लिए मानना है कि नरोत्तम मिश्रा अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश में लगे हैं।