घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, फिर अपने फ्लैट पर जाकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 7 October 2026

घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, फिर अपने फ्लैट पर जाकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चिरायु मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के दो डॉक्टर्स के बीच हिंसक वारदात सामने आई है। यहां एक पीजी डॉक्टर ने इंटर्नशिप कर रही अपनी एक गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर गोलियों की बौछार कर दी। महिला डॉक्टर के फ्लैट में पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी डाक्टर अपने घर में लहूलुहान हालत में पाया गया। आरोपी ने आत्मघाती कदम उठाया या फिर उसके साथ कोई और घटना हुई? पुलिस इसकी जांच करने में लगी हुई है। The crime was committed after breaking into the house; the perpetrator then returned to his flat and took his own life; police are investigating.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गांधीनगर इलाके में रहने वाली डॉक्टर श्वेता ठाकुर चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही है। यही डॉक्टर नवीन पीजी कर रहे हैं। दोनों में काफी दिन तक प्रेम प्रसंग चलता रहा लेकिन फिर उसके बाद ब्रेक लग गया। बीती रात डॉक्टर नवीन कुमार गांधीनगर के अपार्टमेंट में डॉक्टर श्वेता ठाकुर यहां पहुंचा और वहां न जाने किस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिसके चलते नवीन ने श्वेता पर पांच गोलियां दाग दी। श्वेता को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ देर बाद घायल अवस्था में नवीन को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। नवीन के शरीर पर गोली से नहीं बल्कि धारदार हथियार के निशान मिलन बताया जा रहा है।