पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ, तेजी से हुई जांच-पड़ताल, खबर फैलते ही लग गया क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 7 October 2026

पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ, तेजी से हुई जांच-पड़ताल, खबर फैलते ही लग गया क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित रक्षा क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक के मिलने और उसके द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने जैसी खबर फैली तो हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस बल तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि तेजी के साथ हुई जांच-पड़ताल में सामने आया कि युवक प्रथम दृष्टया संदिग्ध नहीं है बल्कि विक्षिप्त है। मानसिक रूप से बीमार इस युवक के परिजनों का भी पुलिस ने पता लगा लिया है और उन्हें तलब भी कर लिया गया है। सूचना पाकर मिलिट्री इंटेलिजेंस तथा केंद्रीय आईबी भी सक्रिय हो गई थी। The police took the individual into custody for questioning and conducted a swift investigation; a crowd of locals gathered as soon as the news spread.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला अंतर्गत गौसाबाद इलाके का एक युवक शिवम पाठक किसी तरह से जबलपुर पहुंच गए। जबलपुर पहुंचने के बाद वह रक्षा इलाके में दाखिल हो गया। लोगों ने उसे संदिग्ध जाना तथा पकड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की बातें और दबाव से वह झुंझला गया। इस दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारा भी लगा दिया। इसके बाद तो वहां हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। युवक को दबोच लिया गया। उससे जब पूछताछ हुई तो सब कुछ बता दिया और इस आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीएसपी रांझी सतीश साहू के अनुसार युवक का नाम हामिद अंसारी नहीं बल्कि शिवम पाठक है। वह रावलपिंडी पाकिस्तान का नहीं बल्कि भारत का ही नागरिक है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में कहीं से भी कोई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता जैसी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद अभी लगातार पूछताछ और तमाम तरह की तपतीश जारी है। रांझी पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कासिमपुर टीआई को सूचना भेज दी गई है।