घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, राहत कार्य जारी, वरिष्ठ अधिकारियों का डेरा - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 17 October 2026

घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, राहत कार्य जारी, वरिष्ठ अधिकारियों का डेरा


रफीक खान
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोर बागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार की शाम भारी भगदड़ की स्थिति बन गई। इस घटना में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों का अधिकृत आंकड़ा प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कहीं 17 तो कहीं 20 तक मारे जाने की बात की जा रही है। घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सरकार के जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत कार्य का सिलसिला अभी भी जारी है।The injured have been admitted to the Medical College Hospital; relief operations are underway, and senior officials are on-site.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 17 अक्टूबर को माहा सप्तमी की शाम दुर्गा पंडाल पर दर्शन करने वालों की भारी भीड़ लगी हुई थी। आरती के बाद चहल पहल सामान्य से अधिक थी। दर्शन करने वालों की भीड़ भी प्रतिदिन की तुलना में तीन-चार गुना पहुंची हुई थी। इसी बीच तेज बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए लोग भागने लगे। गिरीश पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा पार्क के पूजा पंडाल में इस तरह की भगदड़ हुई कि लोग एक दूसरे से टकराते हुए कुचलने लगे। भगदड़ में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश चलती रही, सूचना पाकर दमकल तथा डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, एंबुलेंस की टीमें भी पहुंच गई। जिन्होंने राहत और बचाव कार्य का मोर्चा संभाला। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों को भी अस्पताल पहुंचाया गया, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया उनके शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि भगदड़ के बाद दुर्गा पंडाल क्षेत्र में करंट भी फैल गया था। बिजली के करंट से भी कुछ लोगों की मौत हुई है। हालांकि प्राथमिक तौर पर सब कुछ अधिकृत नहीं है। यह बात स्पष्ट है कि एक दुखद घटना हुई और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की असमय मौत हो गई। प्रशासन द्वारा मदद के लिए यहाँ दो नंबर जारी किए गए हैं। टोल-फ्री नंबर- 18003455678, लालबाजार कंट्रोल रूम: 03322141310 है।