जबलपुर से दमोह जा रहे ट्रक को संग्रामपुर के पास पकड़ा गया, चालक गिरफ्तार, घायल की हालत भी गंभीर - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 17 October 2026

जबलपुर से दमोह जा रहे ट्रक को संग्रामपुर के पास पकड़ा गया, चालक गिरफ्तार, घायल की हालत भी गंभीर


रफीक खान
जबलपुर से दमोह की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने कटंगी मार्ग पर शनिवार की शाम तीन लोगों को रोंद दिया। इस घटना में दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर अवस्था में जबलपुर रेफर किया गया है। मरने वालों में एक बाइक सवार तथा दूसरा पैदल चलने वाला राहगीर शामिल है। तीसरा घायल मृतक साथी के साथ बाइक पर ही सवार था। इसके अलावा भी कुछ लोगों को मामूली चोट पहुंचाने की खबर मिली है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रक को संग्रामपुर के पास रोककर पड़ा तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। A truck traveling from Jabalpur to Damoh was intercepted near Sangrampur; the driver has been arrested, and an injured person is in critical condition.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि ट्रक क्रमांक AP 39 UJ 3324 का चालक दमोह की तरफ जा रहा था। जब यह ट्रक कटंगी मार्ग पर स्थित सैयद बाबा मजार के पास पहुंचा था, तभी सामने से दो मोटरसाइकिल सवार तथा एक पैदल जा रहे व्यक्ति को सीधे चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार कटंगी निवासी नरेंद्र यादव तथा पैदल जा रहे मनीष बर्मन की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल यादव नामक युवक बाइक पर ही नरेंद्र यादव के साथ सवार था, जिसे गंभीर अवस्था में जबलपुर रेफर किया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिए गए हैं।