रफीक खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक तेज रफ्तार कर का टायर फटा, पुलिया से टकराई और उसमें आग लग गई। कार कुंलाटी खाते हुए बरसाती नाले में जा गिरी। घटना में चार दोस्त जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गए, जबकि पांचवा गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया है। पांचो दोस्त राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।They had traveled from MP to visit the Sanwariya Seth temple; the vehicle was moving at such high speed that, upon striking a small bridge, the engine was torn right out.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राजस्थान से लौटती हुई कार जब धार जिले के फोर लाइन पर पहुंची तो उसकी रफ्तार बेहद तेज थी। टायर के घर्षण के चलते वह फट गया और फौरन आग भी लग गई। अनियंत्रित कार एक पुलिया से टकराते हुए आग की लपटों में घिर गई और नीचे जा गिरी। कार की रफ्तार और पुलिया से टकराने की तीव्रता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उसका इंजन उखड़ कर दूर जा गिरा। घटना में कार सवार 24 वर्षीय बड़ी सागौर थाना सागौर जिला धार निवासी भीम सिंह पिता विक्रम सिंह, 21 वर्षीय चेतन पिता जीवन, 22 वर्षीय आदित्य पिता संतोष तिवारी, 19 वर्षीय अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी मौत का शिकायत हो गए। चारों कार से बाहर नहीं निकल पाए और भीतर ही जिंदा जल गए। जबकि इनका पांचवा साथी तुषार पिता मुकेश मंडलोई गंभीर अवस्था में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिए हैं।
