रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पश्चिम मध्य रेल जोन में पदस्थ भारतीय इंजीनियरिंग सेवा संवर्ग की महिला अधिकारी का दफ्तर से लेकर घर तक पीछा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी एक युवती और युवक है। इन बंटी-बबली नुमा आरोपियों का मकसद क्या है? यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। आरोपियों ने महिला अधिकारी का वीडियो बना लिया और उसके बाहर रहने वाले पिता को वीडियो भेज कर गाली गलौज भी कर डाली। अपहरण करने की धमकी भी दी है। इस पूरे घटनाक्रम से रेलवे दफ्तर से लेकर निवास स्थल तक सोसाइटी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। Who exactly are this 'Bunty-Babli'? They verbally abused and threatened a man; Jabalpur Police have launched an investigation.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि 31 वर्षीय IES महिला अधिकारी ने गोरखपुर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत कराई है कि अप्रैल माह से उसे एक युवती और युवक द्वारा तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। सबसे पहले उसके शासकीय मोबाइल नंबर पर टेंडर संबंधित जानकारी के लिए मैसेज भेजा। इसके बाद वह कार्यालय पहुंची तो महिला अधिकारी द्वारा उसे संबंधित विभाग में भेज दिया गया। फिर लगेज से संबंधित जानकारी के लिए पहुंची, वहां भी उसे भ्रत्य के माध्यम से संबंधित विभाग के पास पहुंचा दिया गया। दफ्तर फल लेकर पहुंच गई, जिसे लेने से महिला अधिकारी ने इनकार कर दिया। युवती उनके गोरखपुर स्थित आवास पर चक्कर काटने लगी। क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ करने लगी। उसके साथ एक युवक भी है। युवक-युवती का आपसी संबंध क्या है, रिश्ता क्या है? महिला अधिकारी नहीं जानती। पहले से उनसे कोई परिचय नहीं है लेकिन यह सब आखिर क्यों हो रहा है? उसके पिता का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया गया। जबलपुर से बाहर रहने वाले पिता को धमकाया गया। उनके साथ अभद्रता की गई। महिला अधिकारी के अपहरण करने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
