अवैध वसूली का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच, देर रात शिव नगर में हुई वारदात - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 2 November 2026

अवैध वसूली का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच, देर रात शिव नगर में हुई वारदात


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार तथा सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे शिवनगर क्षेत्र में एक वकील पर कातिलाना हमला कर दिया गया। धारदार हथियार, लाठी, बेसबॉल के डंडे से गंभीर चोटें पहुंचाई गई। आरोप है कि हमलावर भारतीय जनता पार्टी के नेता ट्विंकल शाह के साले हैं। हमलावर वकील के कार्यालय में घुसे और अवैध वसूली की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना के बाद वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Allegations of extortion; police are investigating the matter—the incident took place late at night in Shiv Nagar.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शिव नगर में अधिवक्ता रॉबिन जैन अपने कार्यालय में बैठे थे। रॉबिन जैन को आरोपी विजय ठाकुर, बिरजू ठाकुर, बिट्टू पांडे तथा उनके अन्य साथियों ने फोन करके बाहर बुलाया। वकील ने बाहर निकल कर देखा और हमलावरों से कारण पूछा तो वह अवैध रुपयों की मांग करने लगे। इसके बाद हमलावर ऑफिस में घुस आए और रुपयों के लिए दबाव बनाने लगे। इस बीच धारदार हथियार तथा लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई। वकील को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी कुछ देर बाद भाग निकले। रॉबिन जैन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि वास्तव में मामला अवैध वसूली का है या फिर किसी पुराने लेनदेन का? साथ ही सीसी कैमरा से भी घटना की सच्चाई पता की जा रही है। उधर वकीलों ने आंदोलन की चेतावनी भी दे दी है।