इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री ने बुलाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक,अचानक PHQ का वेन्यू बदलकर बंगले किया - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 3 November 2026

इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री ने बुलाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक,अचानक PHQ का वेन्यू बदलकर बंगले किया


रफीक खान
मध्य प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था को लेकर जमकर उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है। अवैध शराब की तस्करी और जहरीली शराब की बिक्री सरकार के गले की फांस बन गई है। सागर तथा देवास जिले की घटनाओं के बाद थाना प्रभारी दिलीप कुमार गिरी की हत्या और फिर सागर जिले से 3 दिन पहले हटाए गए पुलिस अधीक्षक अनुराग सौजानिया के मंगलवार को इस्तीफा से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन -फानन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मंगलवार की शाम 6:00 बजे पीएचक्यू में बैठक आयोजित कर ली। बाद में बैठक का स्थान बदलकर सीएम हाउस कर दिया गया। Following the resignation, the Chief Minister called a meeting of police officials; the venue was suddenly shifted from the PHQ to his own residence.

गौरतलब है कि पुलिस विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शराब की तस्करी और तमाम तरह के गड़बड़झालों के लिए आबकारी विभाग जिम्मेदार है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में इस विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर का ओएसडी रिश्वत की सरेआम बातें करता रहा और साहब को भनक तक नहीं लगी। इस सबके बीच सागर तथा देवास में जहरीली शराब ने कई घरों की चिराग बुझा दिए। निश्चित तौर पर इन घटनाओं से सरकार को नीचा देखना पड़ रहा है। आबकारी विभाग के बजाय सरकार ने अवैध शराब जहरीली शराब के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार मान लिया। कलेक्टर से लेकर एसपी तक हटा दिए गए। व्यवस्था फिर भी पटरी पर नहीं आई और सोमवार को देवास के ही एक थाना प्रभारी दिलीप कुमार गिरी को ट्रक से कुचल दिया गया। थाना प्रभारी दिलीप की शहादत का मातम चल ही रहा है और उसके बीच सागर जिले से हटाए गए पुलिस अधीक्षक अनुराग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आमतौर पर इस्तीफा के पीछे व्यक्तिगत कारण ही बताया जाता है लेकिन महकमे में चर्चाएं तरह-तरह की है। एक बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी सरकार की मंशा पर चुपचाप निशान साध रहे हैं तो वही कुछ लोगों का मानना है कि आईआईटियन पुलिस अधिकारी प्राइवेट सेक्टर में ज्यादा पैसा कमाने की चाहत से नौकरी छोड़ रहे हैं। एक साथ इतनी हलचल सरकार के लिए सर दर्द खड़ा कर रही है। मंगलवार की शाम 6:00 बजे इसी सब की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस महानिदेशक तथा विशेष पुलिस महानिदेशकों की बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य मुद्दा दारू और कानून व्यवस्था रहा है।