कैंसर पीड़ित मां की दवा और अन्य खर्चो की बंदरबांट, तड़पा-तड़पाकर दी मौत, बच्चों को भी नहीं निकलने दिया - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 8 November 2026

कैंसर पीड़ित मां की दवा और अन्य खर्चो की बंदरबांट, तड़पा-तड़पाकर दी मौत, बच्चों को भी नहीं निकलने दिया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीकनगांव तहसील के शक्कर खेड़ी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बूढी मां के चल रहे इलाज और उसमें होने वाले खर्च की बंदर बांट पर दो भाइयों में ऐसा झगड़ा हुआ कि छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मौत भी उसने ऐसी क्रूरता के साथ दी कि वह पूरे दिन और रात दर्द से करता रहा लेकिन उसे अस्पताल नहीं जाने दिया। बूढी मां और बड़े भाई के दोनों बच्चों को भी धमका कर घर में ही कैद कर दिया था। करने के बाद घर में ही उसकी लाश दफन कर दी गई। मौका पाते ही मासूम बेटी ने साहस दिखाते हुए घटना की जानकारी सरपंच और पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।Funds meant for a cancer-stricken mother’s medication and other expenses were siphoned off; she was left to die in agony, and her children were not even allowed to escape.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि आरोपी 34 वर्षीय पूनम बारे उसका बड़ा भाई 38 वर्षीय संतोष बारे अपने-अपने परिवार के साथ एक ही स्थान पर रहते थे। बूढी मां कैंसर से पीड़ित है, जिसका इलाज चल रहा है। बूढी मां को अपने स्वर्गीय पति की पेंशन भी मिलती है। पेंशन के पैसे और जरूरत पड़ने पर अलग से खर्च होने वाले पैसों की चकल्लस पिछले कई महीनो से चली आ रही थी। बड़ा भाई जहां अपनी बात पर अडिग था, वही छोटा वाला उसकी करनी में सहमत नहीं था। तालमेल के अभाव में बात बिगड़ती चली गई और छोटे भाई ने ऐसा अवसर तलाशा, जिसमें वह बड़े भाई को हमेशा के लिए खत्म कर दे। आरोपी छोटे भाई की पत्नी अपने बच्चों को लेकर 15 दिन से मायके में है और बड़े भाई की पत्नी भी घर पर नहीं थी। 5 नवंबर को छोटे भाई पूनम ने बड़े भाई संतोष को लाठी से पीटना शुरू किया और कुछ ही देर में उसे अधमरा कर डाला। दर्द से कराहता हुआ बड़ा भाई तड़पता रहा। उसकी 11 साल की बेटी तथा 9 साल का बेटा और बूढ़ी माँ इस घटना को देखकर रोते रहे लेकिन आरोपी ने किसी को भी उसकी मदद करने या घर से बाहर निकलने से रोक दिया था। 6 नवंबर को बड़े भाई संतोष की मौत हो गई, फिर आरोपी पूनम ने घर के पिछले कमरे में गड्ढा खोदा और नमक के साथ लाश को दफन कर दिया। 7 नवंबर को मृतक की 11 साल की बेटी मौका पाकर घर से भाग निकली और उसने सरपंच तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले आरोपी को हिरासत में लिया गया और फिर दफन लाश को निकलवा कर पोस्टमार्टम भी कराया गया।