पिता की कब्र पर दुआ पढ़ने से रोका, भड़की हिंसा, घरों में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट, दो दर्जन हिरासत में - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 8 November 2026

पिता की कब्र पर दुआ पढ़ने से रोका, भड़की हिंसा, घरों में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट, दो दर्जन हिरासत में


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला अंतर्गत शुजालपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर टपका बसंतपुर गांव में रविवार की सुबह कब्रिस्तान की जमीन पर खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में 26 लोग घायल हुए हैं। जमकर अवैध हथियारों से फायरिंग की गई तथा पथराव भी हुआ। घटना में चार लोगों को गंभीर स्थिति के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 39 लोगों पर अपराधिक प्रकरण नामजद दर्ज किया गया है। घटना 1.75 बीघा जमीन के विवाद को लेकर हुई है। यह पुराना विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष इस रकबे पर अपना दावा ठोक रहे हैं। एक जमीन पर काबिज है और दूसरा उसे हटाना चाहता है। पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Violence erupts after a group is prevented from offering prayers at a father's grave; homes are stormed, vandalized, and occupants assaulted—two dozen people taken into custody.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि एक पक्ष के फरियादी इलियास अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि रविवार की सुबह करीब 8:30 से 9:00 के बीच वह अपने पिता की कब्र पर दुआ पढ़ने के लिए कब्रिस्तान गया था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया तथा विवाद करने लगे। गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह से बचकर उसने अपने भाई इफरख अली को बुलाया। इसके बाद बिन्यामीन और दिलशाद ने भी हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिवार पर भी फायरिंग, लाठी, डंडे, फरसा, तलवार, लोहे की राड आदि से हमले किए गए। जमकर पथराव हुआ। कई मोटरसाइकिलें तोड़ दी गई। घरों में घुसकर मारपीट की गई। पुलिस को दूसरे पक्ष की ओर से भी रिजवान ने FIR दर्ज कराते हुए कहा कि इफराक, इलियास के साथ आए लोग हथियार लेकर उनके घर में घुसे तथा पिता शहाबुद्दीन सहित परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। बहु सिमरन का मंगलसूत्र भी लूट लिया। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाया है। घायलों में पहले पक्ष के बोहर खान, इलियास अली, अफराक अली, कल्लू खान, सलीम खान, सलीमुद्दीन, नवाब खान, मुबारक, इरशाद, आरिफ और इमरान आदि शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों में फखरुद्दीन, रिजवान, अलाउद्दीन, शहाबुद्दीन, नईमुद्दीन, बेंजामिन, साजिद, भूरी बी, रिहाना बी, सिमरन, नईमुद्दीन, दिलशाद, यूनुस, उस्मान, शोएब घायल है। घायलों में एक 90 साल के बुजुर्ग शमशाद को रेफर किया गया है।