रफीक खान
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के परफॉर्मेंस और बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ली गई बैठक के बाद पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के दो पीएसओ को हटा दिया गया है। इसके साथ ही 8 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार जनता और खास तौर से विपक्ष के सामने अपनी छवि को दुरुस्त करने के लिए क़वायद में लग गई है। 10 दिन के भीतर बड़े पैमाने पर पुलिस अधीक्षकों को भी हटाया जा चुका है। Major reshuffle at police headquarters; decision taken following a meeting with the CM; move aimed at streamlining the system.
बुधवार की शाम जारी हुए आदेश के अनुसार वर्ष 2009 बैच के IPS अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) के पद से हटाकर उप पुलिस महानिरीक्षक, PSO टू DGP पुमु भोपाल तथा उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स का दायित्व सौंपा गया है। 2009 बैच के ही IPS संतोष सिंह गौर (DIG अजाक) को DIG पीटीआरआई (PTRI) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, 2009 बैच के IPS तुषार कांत विद्यार्थी (DIG पीटीआरआई) को उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल-मुख्यालय भोपाल का नया प्रभार दिया गया है।2010 बैच के IPS अधिकारी विनीत कपूर को उप पुलिस महानिरीक्षक सायबर पुमु भोपाल और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे PSO टू DGP एवं सामुदायिक पुलिसिंग का प्रभार संभाल रहे थे। 2012 बैच के IPS अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं लेखा) पुमु भोपाल पदस्थ किया गया है। 2014 बैच के IPS अधिकारी साई कृष्ण थोटा को AIG सायबर पुमु भोपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, 2017 बैच के IPS पुनीत गहलोद को AIG प्रशासन पुमु भोपाल तथा 2019 बैच के युवा IPS अधिकारी शशांक को AIG (जी), विशेष शाखा (Special Branch) पुमु भोपाल की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।


